खेल जगत

महाविद्यालय ददाहू द्वारा निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू द्वारा सोमवार को युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जोकि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित थी । कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की लता ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की रेखा ने दूसरा स्थान और तृतीय वर्ष की निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर तृतीय वर्ष की अंजना, दूसरे स्थान पर द्वितीय वर्ष की पिंकी और तीसरे स्थान पर तृतीय वर्ष की नीतिका रही । इस अवसर पर क्लब के संयोजक व इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार, राजनीतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रमेश कुमार, वाणिज्य विषय के डॉक्टर मिल्लाराम, अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापिका सुरम्या गोसाई ने निर्णायक की भूमिका निभाई । प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य एवं हिंदी विषय की सहायक प्राध्यापिका नीलम कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं को अपना संदेश दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं मौजूद रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

3 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

3 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

4 hours ago