मुख्य समाचार

मुुख्यमंत्री ने विभाजन संग्रहालय का किया अवलोकन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर दौरे के दौरान भारत पाकिस्तान बंटवारे की दुःखद स्मृतियों के प्रतीक विभाजन संग्रहालय (पार्टीशन म्यूजियम) का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 1947 में भारत के विभाजन से प्रभावित लोगों के दुःख और तकलीफ को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करना अत्यन्त कठिन है। उन्होंने कहा कि ऐसी विनाशकारी स्मृतियों से उबरने के लिए राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जाना आवश्यक है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संग्रहालय की स्थापना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास युवा पीढ़ियों को सदैव आपस में मिलजुल कर रहने और अपनों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी को इतिहास की समुचित जानकारी प्रदान करने पर भी बल दिया।

उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित दस्तावेजों और वस्तुओं में गहरी रुचि दिखाई और सारगर्भित जानकारी प्राप्त की। अमृतसर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में वर्ष 2017 में स्थापित यह विभाजन संग्रहालय विश्व का ऐसा प्रथम संग्रहालय है, जहां विभाजन की विभीषिका को दर्शाते दस्तावेज सहेज कर रखे गए हैं। इस संग्रहालय की स्थापना द आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज न्यास द्वारा पंजाब विरासत एवं पर्यटन प्रोत्साहन बोर्ड (पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड) की सहायता से की गई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago