खेल जगत

डीएवी स्कूल सराहांने जीती छात्र वर्ग की अंडर-17 योग प्रतियोगिता

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

डीएवी स्कूल नाहन के चंबा मैदान में कलस्टर 8 खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ | समापन समारोह में क्लस्टर हेड व ARO एच पी जॉन जी मासूमा सिंघा, प्रधानाचार्या डी ए वी परवाणू हरनीत कौर, प्रधानाचार्य डी ए वी नाहन जसविंदर वर्मा ओर ARO एच पी जॉन ई स्नेह रेना ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इन दो दिवसीय प्रतियोगिता में डी ए वी स्कूल सराहा ने  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में योगा अंडर 17 में लड़कों के वर्ग में  तेजस, शिवम ,आरव, और दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल व ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर 17 योगा  में लड़कियों के वर्ग में एंजेल, प्रियल, अनंता, वृति और आरूषि ने भी  फर्स्ट रनरअप  रह कर सिल्वर मेडल व  ट्रॉफी प्राप्त  की। इस वर्ष शतरंज प्रतियोगिता में भी अंडर 14 वर्ग में शिवम , श्रद्धयवेर, अभव, सत्यांश ने  विजेता को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने खेल से सभी का मन जीत लिया।। स्कूल प्रभारी मिस्टर विशाल पुंडीर ने सभी खिलाड़ियों को, अभिभावकों को तथा विद्यालय के सभी स्टाफ को बधाई  दी । साथ ही  कहा  कि अभी सिर्फ कलस्टर जीता है अभी तो हमें  अपना हुनर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है जिसके लिए सभी कड़ी मेहनत करेंगे ओर अपने स्कूल ओर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago