खेल जगत

छोगटाली के विद्यार्थियों ने कुराश में लहराया परचम

राजगढ़ (हेमंत चौहान, संवाददाता),

प्रतिष्ठित वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी जिला सोलन में आयोजित कुराश खेल की ओपन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया | गौरतलब हैं कि विश्वविद्याल में यह प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित हुई जिसमें इस विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से 8 विद्यार्थियों ने इस राज्य प्रतियोगिता में क़ुराश चैंपियनशिप में 8 पदक विद्यालय के नाम किए । विद्यालय की छात्रा वंशिका ठाकुर+2 ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अतिरिक्त नव्या ठाकुर , वर्तिका ठाकुर , सृष्टि ठाकुर ने रजत पदक तथा अंकिता कुमारी , तमन्ना कुमारी,आदित्य चौहान तथा जिगर ने कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व जीत पर विद्यालय की संरक्षक तथा पच्छाद चुनाव क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर,विद्यालय कार्यकारी प्रधानाचार्य विजय कुमारी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूर्ण श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या को दिया। गौरतलब हैं कि यह छोटा सा विद्यालय पिछले कई वर्षों से इन खेलों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं

Himachal Darpan

Recent Posts

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

13 hours ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

18 hours ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

1 day ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

3 days ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

3 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

3 days ago