किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
पूह खंड दो दिवसीय खंड स्तरीय 31वां बाल विज्ञान सम्मेलन का आज समापन हुआ है | समापन समारोह में किनफेड निदेशक चंद्र गोपाल नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की है। दो दिवसीय इस बाल विज्ञान सम्मेलन में कुल 110 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया जिसमें कुल चार गतिविधियां आयोजित की गई। इस बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनमय महक ने प्रथम स्थान, वेदांत बिष्ट व सोनम पालमो ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान नेवांग लामो व सृष्टि ने हासिल किया है | वहीं सीनियर वर्ग में छोदन देकित व मेहतरे वीर राहुल ने प्रथम स्थान, यशु और राजवीर ने दूसरा स्थान व तीसरे स्थान पर प्रतिभा व इशिता रही है । वहीं सीनियर सेकेंडरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ चारस व आदर्श राज ने प्रथम स्थान तो वहीं महीमा राज व नीमा टाशी शेरपा ने दूसरा स्थान हासिल किया है ।
मैथ ओलंपाइड में जूनियर वर्ग में प्रगति नेगी ने प्रथम स्थान, तेनजिन नेगी ने दूसरा व मनी नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया है । वहीं सीनियर वर्ग में सुहाना माथस, सौरभ नेगी, तनिश नेगी ने प्रथम दूसरा तथा तृतीय स्थान हासिल किया है । वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रिंगजिन दोर्जे ने प्रथम, सुमन ने दूसरा तथा वेद प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया है । नवीन विज्ञान मॉडल में कुशाल कीर्ति ने प्रथम, विवेक ने दूसरा तथा नताशा ने तीसरा स्थान हासिल किया है । विज्ञान गतिविधि के जूनियर वर्ग में दिव्य लक्ष्मी ने पहला, रीबिका ने दूसरा तथा अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया है । विज्ञान सीनियर वर्ग में नेहा प्रथम, पूर्णिमा दूसरे स्थान पर व पनमा सोनम ने तीसरा स्थान हासिल किया है, तो वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सपना ने प्रथम तथा अंजु ने दूसरा स्थान हासिल किया है । ओवर ऑल प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोअर कानम, राजकीय उच्च विद्यालय शलखर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूह ने हासिल किया है । इस दौरान प्रेम प्रकाश नेगी पूर्व प्रधान, ठाकुर लाल नेगी पूर्व बीडीसी अध्यक्ष, उप शिक्षा निदेशक सुरेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य रिब्बा दिनेश नेगी, पूर्व विज्ञान पर्यवेक्षक गणेश नेगी, वर्तमान विज्ञान पर्यवेक्षक जितेंद्र नेगी, पूह खण्ड विज्ञान पर्यवेक्षक धर्म भगत आदि मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…