Categories: Uncategorized

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने सभी आपदा मित्र को  आपदा किट वितरित की।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी प्रशिक्षित आपदा मित्र से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  आपदा मित्र की समाज में बड़ी भूमिका है। आपदा मित्र आपदा के समय में किसी की जिंदगी बचा सकता है।   हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करना चाहिए । आपदा मित्र  प्रशासन का अभिन्न अंग है। युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि लोगों को आपदा में बेहतर सुविधा मिल सके और रेस्क्यू कार्यों में तीव्रता मिल सके। उन्होंने कहा कि  आपदा मित्र को अपनी सोच और संकल्प को विकसित करना होगा।  शिक्षा में निपुण बनने के साथ  सामाजिक सेवा भाव में निपुण  बनने के लिए प्रयासरत रहे।

आपदा मित्र के तौर में भारती, कुलदीप शर्मा, ज्यों मिश्रा, नीतीश, सार्थक चौहान,  विशाल ठाकुर, मयंक भारद्वाज,  साहिल ठाकुर, अपराजिता, नीलाक्षी, मीनाक्षी, अपराजिता, मीनाक्षी, खुशबू, ज्योति, लक्ष्मी मौजूद रहे।

आपदा मित्र योजना का उद्देश्य आपदाओं के समय स्थानीय नागरिकों को प्रशिक्षित कर “पहली प्रतिक्रिया टीम” के रूप में तैयार करना है।  योजना  विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ भूस्खलन, भारी वर्षा, बर्फबारी और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम बना रहता है।  ऐसे में इस योजना के तहत युवाओं और स्वयंसेवकों को खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित निकासी जैसी जरूरी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह पहल National Disaster Management Authority द्वारा Government of India के सहयोग से संचालित की जाती है, ताकि आपदा के “स्वर्णिम घंटे” में त्वरित सहायता पहुँच सके। आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेज और प्रभावी बनाते हैं।

इस योजना से समुदाय में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जान-माल की हानि कम होती है और आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत होता है। कुल मिलाकर, आपदा मित्र योजना शिमला को अधिक सुरक्षित, तैयार और संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल  ज्योति राणा, गौरव और नेहा मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago