Categories: Uncategorized

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ),

झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भल्लू  के पास एक लड़के जिसका नाम जसबीर उम्र 15 साल की मिक्सचर में बाजू आ गई जिसे उसके पिता तथा स्थानीय लोगों द्वारा बरठीं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर साहब ने उसे मृत घोषित कर दिया ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौका पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।जानकारी अनुसार जसबीर कुमार दो सप्ताह पहले अपने घर बिहार से अपने पापा के पास आया था। शाम के समय जसवीर क्वार्टर से आया और इससे फोन लिया और यह काम करने लग पड़ा जो थोड़ी देर  बाद जसवीर का दाहिना बाजू कंधे सहित मिक्सर मशीन में फंसा हुआ था उसके बाजू से खून बह रहा था और लड़का जोर जोर से चीख पुकार कर रहा था । चीख पुकार सुनकर काफी लोग इकट्ठे हो गए और इन्होंने जसवीर को कंक्रीट मशीन से निकला ।  जसवीर बेहोश हो गया था जिसे यह बेहोशी की हालत में बरठीं अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर साहब द्वारा चैक करने के उपरांत इस मृत्यु घोषित कर दिया गया। जसवीर की बाजू अचानक कंक्रीट मिक्सर की गरारी में आ गई थी।  जसवीर की मौत कंक्रीट मिक्सर में दाहिना बाजू के कंधे के कुचल जाने के कारण हुई है । जिस पर जसबीर के पिता ने उसकी मृत्यु पर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago