सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),
धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 13-02-2026 को धर्मपुर निवासी शिकायतकर्ता मंगत राम ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका धर्मपुर–सुबाथु रोड स्थित रेलवे पुल के समीप लोहे का एक खोखा है, जहां वे गैस चूल्हे, कुकर और भट्टी की मरम्मत का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को वे खोखा बंद कर घर चले गए थे, लेकिन 12 फरवरी को लौटने पर पाया कि ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। चोरी हुए सामान में 5 गैस चूल्हे, 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर, 2 भट्टियां, 8 कुकर के ढक्कन सहित अन्य उपकरण शामिल थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…