Categories: Uncategorized

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना की एक टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कामली पुल बाईफ्रिकेशन के समीप राष्ट्रीय उच्चमार्ग-05 पर एक संदिग्ध युवक पैदल घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया और नियमानुसार उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीक्षांत (28 वर्ष) पुत्र राजेंद्र कासिब निवासी गांव अन्हेच, डाकघर डगशाई, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को आज 13 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago