मुख्य समाचार

पालमपुर : निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण सभी की जिम्मेवारी : आशीष बुटेल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

नगर निगम पालमपुर की बैठक मेयर, पूनम बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीपीएस ने कहा कि पालमपुर, हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख शहर है। इसके सौंदर्य एवं प्रतिष्ठा को कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का सृजन के लिये निगम पार्षदों तथा अधिकारियों  को सामुहिक प्रयास करने की जरूरत है। जिससे निगम क्षेत्र का योजनात्मक तरीके से सौंदर्यीकरण सम्भव हो सके। उन्होंने कहा कि सदन सर्वोपरि है। सदन की गरिमा को समझते हुए पार्षदों का मान-सम्मान बरकरार रखते हुए पार्षदों की मांग के अनुरूप ही प्राथमिकता पर विकास कार्यों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों को कूड़ा निष्पादन कार्य को गंभीरता से लेने के आदेश दिये और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की बात कही। आशीष ने कहा कि निगम के अधिकारी तथा कर्मचारी अपने जिम्मेवारी को ठीक से समझें और निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करें। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में लोगों के मकानों के नक्शों को भी एक माह में पास किया जाए और मकान निर्माण में किसी रूप आने वाली आपत्तियों को एक बार ही ठीक करने के लिये दिया जाये ताकि लोगों को बार बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने पार्षदों से सौरभ वन विहार के पास एक मैदान तथा पार्क बनाने के लिए भी बैठक में प्रस्ताव लाने की अपील की। बैठक का संचालन नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने किया। बैठक में निगम पार्षद राज कुमार,राधा सूद, दिलबाग सिंह, शशि डिंपल नीलम, इंदु ठाकुर, संतोष अकेला, मोनिका शर्मा, निशा देवी, गोपाल नाग, विनय कुमार और संजय राठौर उपस्थित रहे।  बैठक में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 और 3 में पेयजल सुविधा के रख रखाव से संबंधित कार्य को जल शक्ति विभाग के सुपुर्द करने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकासात्मक कार्यों के लिए 30-30 लाख रुपए बजट की विकास योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गये। बैठक में नगर निगम की किराये की दुकानों के किराये को पर दोबारा अध्ययन के उपरांत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया।  बैठक में  पार्किंग, सोलर लाइट्स, सार्वजनिक शौचालयों, पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण, शहर के 10 स्थानों पर एलईडी वाल्स बॉस, कूड़े की दृष्टि से सम्वेदनशीलता स्थलों पर कूड़ा फैलाने वालों पर नज़र रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे, पालमपुर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार बारे में चर्चा की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

32 minutes ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

36 minutes ago

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…

39 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…

43 minutes ago

सेऊबाग में शुरू हुआ ऐतिहासिक जबाड़ी मेला, पुराने परंपरा निभाने वाले सदस्य होंगे सम्मानित

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…

1 hour ago

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…

2 hours ago