Categories: Uncategorized

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू

मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को ब्यास नदी के कहर से बचाने के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने रांगड़ी बिहाल और 15 मील बिहाल क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई परियोजनाओं का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। जिनमें हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के माध्यम से रांगड़ी बिहाल में ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण का कार्य और 15 मील बड़ाग्रां बिहाल क्षेत्र में ब्यास नदी के दाएं तट पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।बाढ़ से बचाव में मिलेगी बड़ी राहतभूमि पूजन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इन कार्यों पर लगभग ₹5 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से हर साल होने वाले नुकसान को रोकने में यह सुरक्षा दीवारें और भूस्खलन नियंत्रण उपाय मील का पत्थर साबित होंगे। इससे न केवल स्थानीय निवासियों की भूमि और संपत्ति सुरक्षित होगी, बल्कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि मानसून आने से पहले जनता को इसका लाभ मिल सके।इनकी रही मौजूदगीइस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश ओंकार, सहायक अभियंता योगेश ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जितेन्द्र कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, वन विभाग के बीओ संदीप, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन खेख राम ठाकुर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना…

44 minutes ago

रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता नाबालिग बालिका शिमला ISBT से सकुशल बरामद

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा…

2 hours ago

नाहन में योगी ठाकुर ने दिखाई इंसानियत, घड़ी बेचने को मजबूर असम के बुजुर्ग को दिया आर्थिक सहारा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर के गुन्नू घाट क्षेत्र में एक भावुक…

2 hours ago

शिमला पुलिस का अभियान जारी: झाकड़ी बाजार में दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के…

2 hours ago

पंथाघाटी से लापता 62 वर्षीय महिला को पुलिस ने सकुशल ढूंढा, परिवार को सौंपा

शिमला ( विकास शर्मा , ब्युरी चीफ ), शिमला के पंथाघाटी क्षेत्र से 30 अप्रैल…

3 hours ago

नोहराधार-राजगढ़ रोड पर पुलिस ने 10.54 ग्राम हेरोइन के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ…

3 hours ago