Categories: Uncategorized

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ),


अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट लिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों से स्विमिंग, कयाकिंग, राफ्टिंग, आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू और इवैक्यूएशन से जुड़े विभिन्न अभ्यास करवाए गए, ताकि आपात परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सके।
राफ्टिंग केंद्र के प्रभारी गीमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाले क्लोजिंग सेरेमनी में संस्थान के उपनिदेशक लूडर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम का औपचारिक समापन करेंगे।
उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के पिरड़ी राफ्टिंग केंद्र में इन दिनों 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस प्रशिक्षण में भारतीय वायु सेना के 10 जवानों सहित देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों को ब्यास नदी की श्वेत जलधाराओं में राफ्टिंग, कयाकिंग, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू अभियान की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिलों के अलावा उत्तराखंड राज्य से भी छात्र भाग लेने पहुंचे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जल क्रीड़ा के साथ-साथ राहत और बचाव कार्यों की तकनीकें भी सिखाई जा रही हैं, ताकि वे आपदा के समय प्रभावी भूमिका निभा सकें।
प्रभारी गीमनर सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से पिरड़ी स्थित यह केंद्र निरंतर जल, थल और वायु क्रीड़ा से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इससे हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नई गति मिली है। साथ ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कुल्लू घाटी में राफ्टिंग गतिविधियों के माध्यम से हजारों युवा अपना व्यवसाय चला रहे हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। संस्थान भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि युवाओं को साहसिक खेलों और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago