आशा डोगरा कुल्लू।
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज के सम्मान में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक जबाड़ी मेला विधिवत शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले में क्षेत्र भर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर देव संस्कृति और आस्था की अनूठी झलक देखने को मिलती है।स्थानीय प्रधान रोहित वत्स धामी ने बताया कि यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है और क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 50 वर्षों से इस मेले की परंपरा को बनाए रखने में जिन पुराने सदस्यों और ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया है, इस बार उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान करना जरूरी है, जिन्होंने वर्षों तक इस सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को जीवित रखा और नई पीढ़ी तक इसे पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि वसंत पंचमी के बाद घाटी का यह पहला मेला होता है और इसके साथ ही पूरे जिला कुल्लू में मेलों का सिलसिला शुरू हो जाता है। मेले के दौरान माता दशमी वारदा अपने देव रथ में विराजमान होकर बाहर निकलती हैं और माता सीता तथा भगवान राम के ठाकुर द्वाला में जाकर चाकरी करती हैं, जो इस मेले की विशेष धार्मिक परंपरा मानी जाती है।तीन दिवसीय इस मेले में देव पूजन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन, स्थानीय लोक संस्कृति और श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…