Categories: Uncategorized

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू।

मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को ब्यास नदी के कहर से बचाने के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने रांगड़ी बिहाल और 15 मील बिहाल क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई परियोजनाओं का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। जिनमें हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के माध्यम से
रांगड़ी बिहाल में ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण का कार्य और 15 मील बड़ाग्रां बिहाल क्षेत्र में ब्यास नदी के दाएं तट पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।

बाढ़ से बचाव में मिलेगी बड़ी राहत

भूमि पूजन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इन कार्यों पर लगभग ₹5 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से हर साल होने वाले नुकसान को रोकने में यह सुरक्षा दीवारें और भूस्खलन नियंत्रण उपाय मील का पत्थर साबित होंगे। इससे न केवल स्थानीय निवासियों की भूमि और संपत्ति सुरक्षित होगी, बल्कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि मानसून आने से पहले जनता को इसका लाभ मिल सके।

इनकी रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश ओंकार, सहायक अभियंता योगेश ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता जितेन्द्र कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, वन विभाग के बीओ संदीप, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन खेख राम ठाकुर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

2 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

15 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

19 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

21 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

23 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago