Categories: Uncategorized

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री जे.एस. चौहान, निवासी मकान नंबर 941/5, मोहल्ला नया बाजार, नाहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बतया कि घटना 11 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब शिकायतकर्ता नाहन स्थित फैमिली कोर्ट नंबर-2 में अपने तलाक के मामले की सुनवाई के बाद बाहर निकल रही थीं।

शिकायत के मुताबिक, कोर्ट परिसर के समीप ही राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोका और उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथापाई पर भी उतारू हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने माधवी चौहान को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया और सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन ने शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल चुग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago