मुख्य समाचार

मनाली : अटल टनल सहित फोरलेन व एम्स केंद्र सरकार की बड़ी उपलव्धि – गोविंद ठाकुर

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज वीरवार को पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग, किरतपुर मनाली फ़ोरलेन व बिलासपुर में एम्स केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। अटल टनल बनने से न केवल चीन सीमा तक पहुंचना सुगम हुआ है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। फ़ोर लेन से मनाली का सफर बहुत ही आरामदायक हो गया है तथा एम्स बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से कुल्लू मनाली वामतट मार्ग जल्द डबल लेन बनेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से मनाली में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं। गोविन्द ठाकुर ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ हिमाचल के लोगों को मिल रहा है। नरेंद्र मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। पिछले नौ वर्षो में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए यह सरकार काम कर रही है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश का विकास हो रहा है। भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया केंद्र सरकार  भेजती थी तो लाभार्थी के पास 10 पैसे पहुंचते थे। वे मानते थे कि देश के विकास की राह में भ्रष्टाचार बड़ी रुकावट है लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से भ्रष्टाचार को लगाम लगी। जनधन खाता और तकनीक से अब पूरे पैसे लोगों तक पहुंच रहे हैं।।वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में दो वैक्सीन तैयार किए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद कल्पना व ललिता मौजूद रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

11 hours ago

लापरवाही पर गिरी गाज: न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…

12 hours ago

रामपुर परियोजना h में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

13 hours ago

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…

13 hours ago

कोरम पूरा न होने से टला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव, 24 को होगी अगली बैठक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: नगर परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के…

14 hours ago

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल…

15 hours ago