भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
भरमौर उपमंडल में गर्मीयों के दस्तक देते ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है जिससे की सड़क मार्ग के दोनों तरफ छोटे वाहनों को पार्क किया जा रहा है जिससे की बस चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने भरमौर प्रशासन से आग्रह किया है कि समय रहते व मणिमहेश यात्रा से पहले दंदवा से लेकर पट्टी तक छोटे वाहनों को पार्क करने के स्थान चिन्हित किए जाए ताकि लोग गलत तरीके से वाहनों को पार्क न कर सके अगर स्थिति पर समय रहते नियन्त्रण नहीं पाया गया तो मणिमहेश यात्रा में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा | इससे संबंधित एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि समस्या ध्यान में है व जल्द ही इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाऐगी |
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…