मंडी (नितेश सैनी, संवाददाता),
सुकेत रोटरी क्लब ने मंडी जिला के उपायुक्त अपूर्व देवगन को बाढ़ राहत प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के कठिन समय में अपूर्व देवगन ने जिस लगन और निस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया, उसने प्रभावित परिवारों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। उनके कार्य वास्तव में मंडी जिले को गौरवान्वित करते हैं। रोटरी क्लब ने अपूर्व देवगन को मंडी का “असली सितारा” बताते हुए कहा कि उनकी करुणा और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से समाज निरंतर प्रेरणा प्राप्त कर रहा है। सुकेत रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट तिलक नायक ने कहा कि सुकेत क्लब समाज सेवा के प्रति अपूर्व देवगन की अटूट निष्ठा की सराहना करता है और आगे भी समाज की बेहतरी के लिए उनके सहयोग की आशा रखता है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…