राजनीति

सोलन : सोलन में होगा सीएम – डिप्टी सीएम का नागरिक अभिनंदन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

कांग्रेस पार्टी ने सोलन जिला के लोगों की आवाज बन कर पिछले 5 वर्षों में लगातार संघर्ष किया है। जनता के मुद्दों को उठाया है और इसके परिणाम स्वरूप आज जिला सोलन भाजपा मुक्त हो गया है। जिला की 5 सीटों में भाजपा की हार हुई है और 2 सीटों पर उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस हमेशा ही जनता के मुद्दों को उठाती रही है और सोलन सहित प्रदेश की जनता ने जो विश्वास पार्टी पर जताया है उस पर खरा उतरा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए सोलन में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू का साधारण परिवार के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर इस बात को दर्शाता है कि उन्होंने अपने जीवन में कितना संघर्ष किया है अपने जीवन के 35 वर्ष उन्होंने कांग्रेस संगठन को समर्पित किए और इसके फलस्वरूप आज संगठन के व्यक्ति को प्रदेश की कमान मिली है। जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए देश की सत्ता सौंपी है और उस पर सरकार खरा उतरेगी। शिव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री संगठन से मिलकर आए हैं ऐसी ही पूर्ण आशा है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को पूरा महत्व दिया जाएगा और इसमें सरकार व संगठन का तालमेल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाही अपनाया हुआ था। सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गत प्रकाश नड्डा के अलावा भाजपा के आला नेताओं ने पार्टी के पक्ष में प्रचार किया, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने कहा कि प्रदेश को इस बार युवा नेतृत्व मिला है यह प्रदेश की जनता के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों तक पहुंचाया है लिहाजा जनता ने कांग्रेस को चुना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

8 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

1 day ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

1 day ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

1 day ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

1 day ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

1 day ago