मुख्य समाचार

कुल्लू : पुलिस ने सुलझाई भुन्तर हत्याकाण्ड की गुथी, आरोपी को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू में अपराधिक मामलों को किस तरह से कम किया जाए उसके लिए कुल्लू पुलिस लगातार प्रयासरत है और हर प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्य भी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर से जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा के नेतृत्व में भुन्तर हत्याकाण्ड को सुलझा लिया। हत्या के आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है। आपको बता दें कि दिनांक 5 दिसंबर को शिकायतकर्ता कुसमा देवी निवासी परगाणु (भुन्तर) ने पुलिस थाना भुन्तर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना एक कमरा पंजाब के एक दम्पति को किराये पर दिया हुआ था लेकिन पिछले कुछ दिनों से दम्पति कमरे में नहीं आ रहे थे और कमरे से कुछ दुर्गंन्ध भी आ रही थी जिस पर उन्होंने ग्रांम पंचायत प्रधान व वार्ड मेंम्बर के सामने कमरे का दरवाजा खोला तो अन्दर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जैसे ही पुलिस को सुचना मिली वैसे ही घटना स्थल पर एसपी गुरदेव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मोहनलाल रावत, उप पुलिस अधिक्षक राजेश ठाकुर, प्रभारी थाना भुन्तर अन्य मुलाजमानों के साथ पहुंचे तथा घटनास्थल का निरिक्षण किया। पुलिस निरीक्षण के दौरान एक महिला की लाश कमरे से बरामद हुई। पुलिस थाना भुन्तर में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया। मामले के प्रारम्भिक अन्वेषण में पाया गया कि मकान मालिक को अपने किरायेदार के नाम के अलावा कोई भी अन्य जानकारी नहीं थी जिससे पुलिस का आरोपी तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया। हत्या के आरोपी को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने एक विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक मोहनलाल रावत ने किया। अभियोग में तकनिकी अन्वेषण  साईबर सैल कुल्लू से प्रवीण कुमार, प्रेम नाथ तथा अमर सिंह द्वारा किया गया। तकनीकी अन्वेषण में पाया गया कि आरोपी का नाम जोबनप्रित सिंह पुत्र मखन सिंह निवासी अलीवल रोड़, बटाला पंजाब है और वर्तमान में हरिद्वार में होने की पुर्ण सम्भावना है। उप पुलिस अधीक्षक मोहनलाल रावत ने आरोपी जोबनप्रित सिंह की तलाश के लिए PO सैल प्रभारी ASI संजय कुमार, HHC नरेश कुमार, आरक्षी आशुपाल व पुलिस थाना भुन्तर से मु0 आरक्षी हरी सिंह व आ0 रोहित वर्मा को बाहरी राज्य पंजाब, हरिद्वार, देहरादुन आदि जगहों पर रवाना किया। उपरोक्त टीम को हरिद्वार में ही आरोपी का सर्च करने के दिशा निर्देश दिए गए। दिनांक 12 दिसंबर को उपरोक्त टीम द्वारा आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है । एचपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि  आरोपी से पुछताछ पर पाया गया कि आरोपी जोबनप्रित सिंह पता उपरोक्त भुन्तर से हत्या को अन्जाम देकर बस द्वारा हरिद्वार चला गया और हरिद्वार में अपना नाम व पता बदलकर रिक्शा चलाने का काम कर रहा था। आरोपी जोबनप्रित सिंह ने अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन कुल्लू पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाया और आखिरकार दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को कुल्लू पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही और आरोपी जोबनप्रित को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही इस दौरान पुलिस अधिक्षक गुरदेव शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घर में किराएदारों को रखने से पहले पुरी तरह जाँच कर लें ताकि इस तरह के अपराधों को होने से पहले ही रोका जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

22 minutes ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

25 minutes ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago