Categories: Uncategorized

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ),


“सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़ रुपये का नकद सम्मान, देश की टॉप पंचायतों में स्थान
उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में जिले ने एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्तापूर्ण छवि स्थापित की है। केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (DDUPSVP) की श्रेणी “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” में विकास खंड लाहौल की ग्राम पंचायत शांशा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ. विजय कुमार बेहरा (IES) द्वारा 30 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से यह घोषणा की गई। इस उपलब्धि के तहत ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर 1 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जो सीधे पंचायत के विकास खाते में जमा की जाएगी।उपायुक्त ने बताया कि देशभर से चयनित कुल 27 ग्राम पंचायतों में शांशा पंचायत “सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा” श्रेणी के टॉप‑3 में शामिल होकर लाहौल‑स्पीति जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने जिले के सभी विकास खंडों की पंचायतों को समाज के विभिन्न वर्गों तक योजना लाभ की समान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं तथा ग्राम पंचायतों के लिए तकनीकी सहयोग, डिजिटल लेखांकन, आधार‑आधारित लाभार्थी सूचियों का जाँच‑पुनर्जाँच तथा ग्राम सभा‑आधारित निर्णय‑प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह पूरे लाहौल‑स्पीति जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
उन्होंने ग्राम पंचायत शांशा को हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के पुरस्कारों से ज़िला की अन्य पंचायतों को भी अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रशासन ज़िला के समान विकास के लिए तथा हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
केलांग से रंजीत लाहौली रिपोर्टिंग

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

18 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

19 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

19 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

19 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

22 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago