राजनीति

नोटिस का जवाब नोटिस से देंगे कपिल गर्ग उर्फ़ मोंटी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पूर्व पार्षद को भेजा है 1 करोड़ 25 लाख का मानहानि का नोटिस

नाहन (संध्या कश्यप),

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा भेजे गए मानहानि के कानूनी नोटिस पर कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी गर्ग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे इस नोटिस का कानूनी जवाब देंगे और इसके खिलाफ मानहानि का दावा भी दायर करेंगे। सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बातचीत में कपिल गर्ग ने कहा कि नगरपालिका चुनाव नजदीक हैं और इस पूरे मामले के जरिए उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है।

मोंटी गर्ग ने बताया कि उनके ताया स्वर्गीय श्री अमृत लाल गर्ग कई वर्षों तक व्यापार मंडल नाहन के अध्यक्ष रहे हैं और कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं, जबकि कपिल गर्ग की पत्नी वर्तमान में नगर परिषद की पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का सामाजिक और राजनीतिक योगदान रहा है, लेकिन अब हमारी छवि खराब करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वह डॉ बिंदल के नोटिस का जवाब नोटिस से ही देंगे और उनके खिलाफ भी मानहानि का दावा दायर करेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कपिल गर्ग उर्फ़ मोंटी को नोटिस भेजकर आरोप लगाया था कि उन्होंने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी व अपमानजनक पोस्ट डालकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। नोटिस में 15 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने और वही माफी सोशल मीडिया व अखबारों में प्रकाशित करने की मांग की गई थी, अन्यथा 1.25 करोड़ रुपये के हर्जाने के लिए अदालत में मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई थी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

9 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

9 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

20 hours ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago