Categories: Uncategorized

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत सिरमौर जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम को नाहन में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कालाअम्ब-नाहन मुख्य मार्ग पर दो युवकों को 6.68 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जब डिटेक्शन टीम गश्त पर तैनात थी, तो उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि दो युवक अपनी स्कूटी (नंबर HP 18B 0444) पर नशे की खेप लेकर कालाअम्ब की ओर से नाहन आ रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने कांगनवाला नेचर पार्क के पास नाकाबंदी की। जैसे ही स्कूटी मौके पर पहुँची, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी नाहन शहर के ही निवासी हैं। पहले आरोपी की पहचान भानु गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग के रूप में हुई है, जो शिमला रोड स्थित मकान नंबर 323/1, नजदीक परशुराम आईटीआई का रहने वाला हैं। वहीं, दूसरा आरोपी अभिमन्यु ठाकुर पुत्र स्वर्गीय मनीष ठाकुर, वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत मोहल्ला नजदीक पक्का टैंक, मकान नंबर 725/1 का निवासी हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक (SP) सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस काले कारोबार के मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

18 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

18 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

18 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

18 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

21 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago