Categories: Uncategorized

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),


मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला शिमला पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए सतलुज नदी में कूदने जा रही एक महिला को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:59 बजे थाना रामपुर को सूचना मिली कि एक महिला बजीर बावड़ी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान महिला ने नदी में छलांग लगा दी।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान आरक्षी सतपाल ने बहादुरी का परिचय देते हुए स्वयं सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
महिला की पहचान अशोक कुमारी (44 वर्ष), निवासी निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उसे तुरंत खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। बाद में महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

19 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

19 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

19 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

19 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

22 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago