मुख्य समाचार

भरमौर : ढकोग-बनी सड़क मार्ग पर कटिंग कार्य के चलते सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग ढकोग-बनी में सड़क मार्ग को खुला करने के लिए चल रहे कार्य से पंचायत निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तुंदा के समीप चल रहे कंटिग कार्य से लोगों को काफी दूर पैदल चल कर अपने गंतव्य तक पंहुचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित ठेकेदार को पैदल सड़क मार्ग बहाली के लिए बोलने पर भी वो आनाकानी कर रहे है। मार्ग के कार्य के चलते लगभग एक महीने से लोगों को पैदल सड़क के काफी ऊपर चढकर रास्ते को पार करना पड़ रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों व पंचायत निवासियों को सर्दियों के लिए राशन स्टाक करने में भी मुश्किल हो रही है। क्योंकि किसी भी समय बर्फबारी हो सकती है, जिससे पंचायत निवासियों को ओर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तुदां पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने भी भरमौर प्रशासन से सर्दियों की मुश्किलों के मद्देनजर तुरंत मार्ग को खोलने का आग्रह किया है, ताकि बर्फबारी के दिनों स्थानीय लोगों को ओर परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

57 minutes ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago