Categories: Uncategorized

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),


हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ऊंचाई वाले और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा।
विभाग के मुताबिक, 2 अप्रैल को ऊंचे क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
हालांकि, 3 अप्रैल से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है। ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

20 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

20 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

20 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

20 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

23 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago