मुख्य समाचार

कुल्लू : कुल्लू से केलांग जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ),

कुल्लू से केलांग जा रही बस लाहौल स्पीति के गोंदला व दालंग के बीच केंची मोड़ में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज एचआरटीसी की एक बस कुल्लू से केलंग जा रही थी। केंची मोड़ पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और किनारे मिट्टी के ढेर पर अटक गई। लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर चालक समय रहते बस को ब्रेक नहीं लगाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थी। बस अड्डा प्रभारी जयकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों सहित चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि बस में तकनीकी खामी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। आरएम केलांग ने बताया कि तकनीकी खराबी की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे का कारण बताया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

17 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

18 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

18 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

18 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

18 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

18 hours ago