मुख्य समाचार

चंबा : जिला चंबा के पत्रकारों को प्रशासन ने किया सम्मानित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के जिला चंबा के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में एक समारोह का उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित किया गया। जिसमें सहायक आयुक्त सुनील कुमार व प्रैस क्लब चंबा संरक्षक बीके पराशर व क्लब प्रधान दीपक शर्मा, महासचिव हेम सिंह ठाकुर सहित लोक संपर्क विभाग चंबा पदाधिकारियों ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने अपने अभिवादन में चंबा जिला के समस्त पत्रकारों द्वारा 24×7×12 सेवाएं दिन-रात प्रदान की जाती है। जोकि बेहद सराहनीय है। इसी श्रेणी में प्रशासनिक अधिकारी भी आते हैं और वह दिन-रात जनता की सेवा कार्यों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में अपने दायित्व को तमाम नियमों एवं समय प्रणाली अनुरूप निर्वाह करना किसी चुनौती से कम नहीं है मगर चुनौती को नित दिन पत्रकार निर्वाहन करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोविड कॉल हो, चाहे जिला के मुख्य इवेंट हो या फिर हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव मतदान हो। हर क्षेत्र में चंबा जिला के पत्रकारों ने उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन चंबा ने निर्णय लिया कि चंबा प्रैस से जुड़े व अन्य पात्र पत्रकारों के सम्मान के लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएं। उसी कड़ी में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए वह गर्व महसूस करते हैं। वहीं इससे पूर्व मंच का संचालन लोक संपर्क विभाग चंबा के वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया। जबकि चंबा प्रैस क्लब मुख्य संरक्षक बीके पराशर ने अभिवादन व क्लब पूर्व प्रधान विनोद कुमार ने जिला प्रशासन चंबा का आयोजित सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रिंट वीडियो से जुड़े पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 minute ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

4 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

22 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago