Categories: Uncategorized

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना बालूगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि शोभित ठाकुर पुत्र श्री देव राज ठाकुर निवासी शकुंतला निवास नजद राज गेस्ट हाऊस सांगटी समरहिल शिमला व उम्र-29 वर्ष पिछले 3-4 दिन से लापता है जो आज दिनांक 10/02/2026 को पुलिस चौकी समरहिल से प्रभारी थाना बालुगंज के सरकारी मो0नं0 पर सुधीर ठाकुर ने सूचना दी है कि इसका भाई शोभित ठाकुर जो गुमशुदा था, वह दौराने तलाश सांगटी के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मृत अवस्था में मिला है, जिस आमदा सूचना पर टीम को मौका पर जंगल में बुरांश के पेड़ की टहनी में सफेद रंग के धोतीनुमा कपड़े के फंदे में लटका पाया गया। मौका पर मृतक के परिजन व अन्य भी हाजिर मौका थे, जिनकी मौजुदगी में शव की विडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। जो मृतक जंगल सुनसान में बुरांश के एक पेड़ की शाखा से एक सफेद रंग के धोतीनुमा कपड़े फंदे के रुप में पेड़ की टहनी से बंधे तथा इसका दूसरा किनारा मृतक की गर्दन में बंधा हुआ पाया गया मृत शरीर व मौका की पैमाईश की गई । फंदे को बीच से काटकर शव को नीचे उतारा गया तथा बारीकी से शव का निरीक्षण किया गया । शव पर गले में फंदे के निशान के अतिरिक्त चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया । मौका पर मृतक के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किये गये तथा फार्म 25.35 अ व 25.39 भरे गये । पर्यवेक्षक अधिकारी पुलिस थाना बालूगंज द्वारा भी मौका का निरीक्षण किया गया । मृतक शोभित ठाकुर के परिजनों द्वारा इसकी मृत्यु पर किसी प्रकार की शक शुबा न की गई है । उसके उपरांत मृतक के शव को IGMC SHIMLA में ले जाकर इसका शव विच्छेदन करवाया गया तथा शव विच्छेदन के पश्चात मृतक के शव को इसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है आगामी कार्यवाही अधीन धारा 194 BNSS अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

19 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

20 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

20 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

21 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

21 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

21 hours ago