Categories: Uncategorized

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ का आयोजन किया गया और इस वर्ष के विषय “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प” पर साझा विचार-विमर्श कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित और उत्तरदायी उपयोग बारे उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। 

उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि वर्तमान ‌ सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में लोगों और सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग की जानकारी होना आवश्यक है और जिला किन्नौर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह अति आवश्यक है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण आवश्यक और संवेदनशील सूचनाओं का दुरुपयोग न हो सके।

बैठक में बताया गया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता  और डीपफेक (Deepfake) जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षित डिजिटल विकल्पों का चुनाव करना, साइबर हाइजीन: आम जनता को अपने पासवर्ड की सुरक्षा, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और संदिग्ध लिंक्स से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा 

डिजिटल साक्षरता के मध्यम से युवाओं और छात्रों को ऑनलाइन जानकारी की सत्यता परखने और व्यक्तिगत डाटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना है ताकि साइबर ठगों से बचा जा सके।

बैठक में आदेशक होम गार्ड ‌ प्रथम वाहिनी सुरेश कुमार, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप-आदेशक कुलिस आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश  नेगी, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, अधिशाषी अभियंत जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ललित जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago