Categories: Uncategorized

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार सुबह बद्रीपुर चौक के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय महिला की जान चली गई। 

जानकारी के अनुसार  मृतका शिव मंदिर में माथा टेककर अपने घर लौट रही थी। तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।  मृतक महिला की पहचान शोभना (58) पत्नी राकेश, निवासी बद्रीपुर जग्गा गली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि बुधवार सुबह जब शोभना गुरु गोविंद सिंह जी चौक के समीप सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि “पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”

Himachal Darpan

Recent Posts

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

8 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

19 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

19 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

20 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

2 days ago