अपराध /दुर्घटना

शिलाई के युवक से विदेश जाने के नाम पर धोखाधडी, AI से करवाई अश्लील वीडियो कॉल

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

शिलाई क्षेत्र से साइबर अपराध और मानव तस्करी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कांड़ो गांव निवासी युवक प्रवीन शर्मा के साथ विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।प्रवीन शर्मा के अनुसार, कुछ समय पहले उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने खुद को एजेंट बताते हुए विदेश में अधिक कमाई वाली नौकरी का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने उससे 70 हजार रुपये लेकर पहले थाईलैंड के बैंकॉक भेजा। वहां पहुंचने के बाद उसे अन्य युवकों के साथ थाईलैंड के सीमावर्ती इलाके में ले जाया गया और फिर जंगल के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार की सीमा पार करवाई गई।म्यांमार पहुंचने पर युवक को एक कंपनी में जबरन काम कराया गया। यहां उसकी एक फर्जी महिला पहचान बनाई गई और उसे विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन चैट करने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि आधुनिक AI तकनीक का इस्तेमाल कर उससे नकली लाइव वीडियो कॉल भी करवाई जाती थीं।पीड़ित ने बताया कि जब उसने भारत लौटने की इच्छा जताई, तो उससे भारी रकम की मांग की गई। बाद में थाईलैंड की सेना द्वारा उसे रेस्क्यू किया गया, लेकिन अवैध रूप से सीमा पार करने के कारण उसे करीब आठ दिन जेल में रहना पड़ा। अंततः 10 नवंबर 2025 को भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से उसे भारत वापस लाया गया। पुलिस इस पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और मानव तस्करी से जोड़कर जांच कर रही है।पुलिस ने आम जनता से अपील है कि इस प्रकार विदेश जाकर अधिक पैसे कमाने के लालच में किसी एजेन्ट के झासे में न आएं क्योंकि इससे पैसों का धोखा व  किसी प्रकार की अनहोनी घटना होन की सम्भावना रहती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

22 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

22 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago