अपराध /दुर्घटना

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामलों में 50 ग्राम चिट्टा व 76.96 किलो अफीम डोडा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मंडी (नितेश सैनी) : मंडी जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की गई है। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 76.96 किलोग्राम अफीम डोडा तथा नकद राशि बरामद करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला पुलिस थाना सुंदरनगर क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस द्वारा अलसू अंडरपास के पास गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी नंबर HP24B-8415 को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 95,500 रुपये की नकद राशि बरामद की गई। आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र परमजीत, निवासी जिला जालंधर (पंजाब) तथा प्रवीण कुमार पुत्र दौलत राम, निवासी जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 व 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

दूसरा मामला पुलिस थाना औट क्षेत्र से सामने आया है। गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर डाकघर नंगवाई, तहसील औट, जिला मंडी निवासी किशन पुत्र सेवक राम के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान से 76.96 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। इस गंभीर मामले में पुलिस थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को भी कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में भी आगामी जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इन दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

12 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

12 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

22 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago