Uncategorized

हरिपुरधार की सृष्टि और कशिश राणा विजयवाड़ा में दिखाएगी अपनी प्रतिभा का जौहर

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

हरिपुरधार की 2 बेटियों का चयन U -14  कबड्डी राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।  सृष्टि राणा पुत्री बलदेव राणा व माता नीलम राणा वहीँ कशिश पुत्री बलवंत राणा, माता अंजू राणा दोनों बिटिया हरिपुरधार के निजी विद्यालय डॉ यशवंत सिंह परमार की छात्रा है। यह पहला अवसर है जब निजी विद्यालय की 2  छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर जाएगी। 
दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों साथ अपने गुरू अभेद्य कबड्डी अकादमी के संस्थापक विनय छींटा को दिया।  छात्राओं ने बताया कि उनकी सफलता का आधार हरिपुरधार में चल रही अकादमी है जिस के माध्यम से उन्हें यह मौका मिला।  
आपको बता दें कि यह दोनों छात्राएं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रही। दोनों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसके बदौलत सिरमौर को स्वर्ण पदक मिला।  सृष्टि राणा  और कशिश राणा ने कहा कि कबड्डी में आगे जाने की प्रेरणा उन्हें उनके आदर्श सुरेंद्र शर्मा ज़ो शारीरिक शिक्षक  के साथ साथ वर्तमान में देश की स्कूली स्तर की तकनीकी कमेटी के सदस्य है उनकी विशेष प्रेरणा से मिली।  
उल्लेखनीय है कि आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 20 जनवरी से  विजयवाड़ा में होनी तय हुई है। दोनों खिलाड़ी 10 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर के कैम्प के लिए बिलासपुर रवाना होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

5 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

6 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

10 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

10 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

12 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

12 hours ago