Categories: Uncategorized

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियोग में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि घटनास्थल से फरार आरोपी मादक पदार्थों का सक्रिय व बड़ा सप्लायर है, जो लंबे समय से तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त था।

फरार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार, निवासी गांव पारनू, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को पुलिस की मौजूदगी भांपकर वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि वह संबंधित ट्रक को अपनी कार के माध्यम से पायलट कर रहा था।

पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने मामले में तकनीकी जांच को प्राथमिकता देते हुए मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच में 9 और 10 मार्च को दोनों आरोपियों की लोकेशन शिमला, निरमंड, रामपुर और आनी क्षेत्रों में पाई गई, जिससे आशंका है कि चरस इन्हीं क्षेत्रों से खरीदकर सप्लाई के लिए लाई गई थी।

लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर मनोज कुमार (40) को सोलन शहर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी व मारपीट के कुल चार मामले दर्ज पाए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

54 minutes ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

16 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

16 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

17 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago