Categories: Uncategorized

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहूंघाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने देहूंघाट क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक ज़ेन एस्टिलो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार, को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, घर में कपड़े धोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, चोर अलमारी का लॉकर खोलकर ले उड़े गहने और नकदी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…

10 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

2 days ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

2 days ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

2 days ago