शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ),
चिट्ठे के मामले लगातार सामने आ रहे है ! वहीं पुलिस प्रशासन भी लगातार चिट्ठा एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि शिमला पुलिस अपने मिशन ‘भरोसा’ के तहत क्षेत्र में मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। तस्करों के खिलाफ कारवाही लगातार जारी है! जानकारी देते हुए एसएसपी शिमला ने कहा कि आज निहारी, कोटखाई के निकट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गश्त के दौरान, वाहन संख्या एचपी 09सी 8011 की तलाशी में निम्नलिखित आरोपियों के पास से 31.46 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई: 1. करमजीत सिंह पुत्र सरदार गुरविंदर सिंह, निवासी ग्राम मकान संख्या 198, गली संख्या 8, ढिल्लों नगर, लुधियाना, पंजाब, आयु 34 वर्ष 2. गुरविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय सरदार हरजिंदर सिंह, निवासी मकान संख्या 5188, गली संख्या 10, बसंत नगर, लुधियाना, पंजाब, आयु 36 वर्ष 3. व्योम खक्ता पुत्र प्रेम प्रकाश, ग्राम शौन, डाकघर गरवाग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, आयु 27 वर्ष एनडीपीएस मामले के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कारवाही की जा रही है !
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…