Categories: Uncategorized

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना ठियोग ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना ठियोग की टीम जब नियमित गश्त पर थी, तो बाईपास ठियोग के समीप मुख्य सड़क, प्रेम घाट की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कश्यप पुत्र मोहन लाल कश्यप, निवासी रजाना माहोग, डा० माहोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला तथा उम्र 25 वर्ष बताई।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 4.720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में मुकदमा संख्या 40/26 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

मामले में हर पहलू पर जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

2 days ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

2 days ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

2 days ago