Uncategorized

15 से 18 मार्च तक सजेगा जिला स्तरीय फाग मेला : निशांत

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

जिला स्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर आज रामपुर में बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता उप-मण्डलाधिकारी ना0 रामपुर निशांत तोमर ने की । बैठक में उन्होंने जानकारी दी की इस वर्ष चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन 15 से 18 मार्च को किया जाएगा । उन्होंने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन राजदरबार परिसर रामपुर में किया जा रहा है । फाग मेले में देवी देवताओं का स्वागत 15 मार्च को प्रातः 11 बजे से आरम्भ होगा और मेले का समापन 18 मार्च को सायं 3 बजे होगा ।

इस चार दिवसीय फाग मेंले में शिमला व कुल्लू जिले के 25 देवी देवताओं को निमन्त्रण भेजा गया है । गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी मेले में आने वाले देवी देवताओं को नजराना राशि भेंट की जाएगी । इस वर्ष नजराना राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है और देवी देवताओ के साथ आने वाले देवलुओं व सुरक्षा में तैनात जवानों को ठहराने का उचित प्रबन्ध किया जाएगा । मेले के दौरान लोगो को आने जाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी । उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर खाडी गाडियों को 11 मार्च से पूर्व हटाने के भी निर्देश दिये।
तोमर ने कहा कि मेले में व्यापारियों व लोगों की सुविधा के लिए बिजली, पानी व स्वास्थ्य का भी उचित प्रबन्ध होगा । फाग मेेले में विभिन्न प्रतिस्पार्धाओं का आयोजन भी किया जा रहा है । मेला कमेटी द्वारा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दुकानों के लिए स्टॉल की नीलामी पिछले वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक कीमत पर किया जाएगा । नीलामी की तिथि 11 मार्च तय की गई है । स्टॉल नीलामी से हुए आय को मेले में देवाओं के नजराना व अन्य गतिविधियों पर खर्च किया जाएगा ।

उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, तहसीलदार परीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी, उपाध्यक्ष विशेषर लाल, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण शक्ति नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बाबू राम नेगी, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी व विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर परिषद पार्षद, निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न व्यापार मण्डलों के अध्यक्ष, टेक्सी व ऑटो यूनियन रामपुर के अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित रहें ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, हरियाणा से LSD से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), शिमला जिले के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक…

2 hours ago

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी के परिवार को नहीं मिलेगा फैमिली पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। High Court of Himachal Pradesh ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है…

7 hours ago

हिमाचल में हाईवे पर सफर महंगा: फास्टैग वार्षिक पास की नई दरें 1 अप्रैल से लागू।

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को…

7 hours ago

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी, अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी…

7 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

22 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

22 hours ago