Categories: Uncategorized

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी के परिवार को नहीं मिलेगा फैमिली पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट।

High Court of Himachal Pradesh ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद से इस्तीफा देता है तो उसकी पिछली पूरी सेवा जब्त मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में कर्मचारी या उसकी मृत्यु के बाद उसका परिवार फैमिली पेंशन अथवा अन्य सेवा लाभों का दावा नहीं कर सकता।यह फैसला न्यायाधीश Jiya Lal Bhardwaj की अदालत ने मृतक रांझा राम की विधवा पत्नी द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए सुनाया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस्तीफा और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वॉलंटरी रिटायरमेंट) के बीच कानूनी रूप से बड़ा अंतर है। इस्तीफे की स्थिति में कर्मचारी स्वेच्छा से अपने सेवा अधिकार छोड़ देता है, जबकि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति में सेवा से जुड़े लाभ सुरक्षित रहते हैं।अदालत ने यह भी पाया कि कर्मचारी ने वर्ष 2003 में अपने पद से इस्तीफा दिया था, जबकि इस मामले में याचिका 15 वर्ष बाद वर्ष 2018 में दायर की गई। कोर्ट ने इसे अत्यधिक देरी का मामला बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय बाद ऐसे दावों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।मामले के अनुसार याचिकाकर्ता के पति रांझा राम ने Himachal Pradesh Public Works Department में वर्ष 1983 से 2003 तक हेल्पर के रूप में सेवाएं दी थीं। 13 अगस्त 2003 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे विभाग ने स्वीकार कर लिया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने विभाग से फैमिली पेंशन और अन्य बकाया लाभों की मांग की थी।विभाग द्वारा मांग ठुकराए जाने के बाद इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें फैमिली पेंशन की मांग की गई थी। सरकार की ओर से अदालत में दलील दी गई कि कर्मचारी की नियमित सेवा केवल 6 वर्ष, 7 महीने और 13 दिन ही थी, जबकि पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य है।सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

24 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

24 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago