Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, हरियाणा से LSD से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

शिमला जिले के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत कवि एवं साहित्यकार डॉ सत्यनारायण स्नेही की कविताओं को बिदर विश्वविद्यालय बिदर, कर्नाटक के स्नातक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 170 कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2024 के तहत बी ए पांचवें सत्र के पाठ्यक्रम में विद्यार्थी ‘समकालीन साहित्य’ शीर्षक कोर्स में इनकी दो कविताएं ‘पिता का लोईया’ और ‘ अम्मा के जौ’ पढ़ेंगे। ये कविताएं इनके चर्चित कविता संग्रह ‘इंटरनेट पर मेरा गांव’ से संकलित की गई है। वास्तव में ये कविताएं पहले भी अनेक पत्रिकाओं में छपी है और साहित्यकारों में बहुत चर्चित रही हैं ।ठियोग की सर्जक संस्था ने बधाई देते हुए कहा कि किसी भी रचनाकार के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उसकी रचना किसी पाठ्यक्रम का हिस्सा बन जाए,जिसे आगे वाली पीढ़ी पड़ेगी। ये एक लेखक के लिए रचना में ऊर्जा का काम करती है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपिंदर सिंह ठाकुर ने डॉ स्नेही की इस उपलब्धि को ठियोग महाविद्यालय के लिए गौरवान्वित क्षण बताते हुए बधाई दी है। हिमाचल कॉलेज शिक्षक संघ HGCTA की प्रदेश अध्यक्ष डॉ वनिता सकलानी , उपाध्यक्ष डॉ निखिल सारटा, कोषाध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ चंद्र वर्मा ने कहा कि यह पूरे कॉलेज कैडर के लिए गौरव की बात है कि हमारे सहकर्मी की कविताएं कक्षा में पढ़ाई जाएगी । इसके लिए डॉ सत्यनारायण स्नेही बहुत बधाई के पात्र है। उल्लेखनीय है डॉ सत्यनारायण स्नेही ने गत 25 वर्षों से कविता और साहित्य आलोचना में अनेक पुस्तकों और शोध पत्रों के प्रकाशन के साथ हिंदी साहित्य जगत में एक विशेष पहचान बनाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

24 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

24 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago