Categories: Uncategorized

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी, अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट ।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी पड़ सकते हैं। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को लेकर भीषण अंधड़, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुल्लू, शिमला और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सात जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। विभाग का कहना है कि मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। 17 मार्च को मौसम में हल्की राहत मिल सकती है, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। इस दिन किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।18 मार्च को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं 19 और 20 मार्च को आसमान में बादलों का डेरा रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।मार्च में जून जैसी गर्मी बारिश न होने के कारण शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। मार्च के महीने में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी शिमला में यह 22.7 डिग्री रहा। प्रदेश के कई शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।न्यूनतम तापमान की बात करें तो ताबो में 0.2, कुकुमसेरी में 3.1, कल्पा में 3.5, शिमला में 12 और ऊना में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला और ऊना का न्यूनतम तापमान लगभग बराबर रहने से लोगों में हैरानी देखी गई।मौसम विभाग के अनुसार इस विंटर सीजन में सामान्य से कम बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके चलते तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही वजह है कि मार्च में ही लोगों को जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

50 minutes ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

13 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

18 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

20 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

22 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago