Categories: Uncategorized

डॉ शिखिन सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

वर्तमान में NSUI हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संयोजक डॉ शिखिन सोनी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ALL INDIA PROFESSIONALS’ CONGRESS (AIPC) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसकी अधिसूचना ALL INDIA PROFESSIONALS’ CONGRESS के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने जारी की! डॉ शिखिन सोनी ने इस नई ज़िम्मेवारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित प्रवीण चक्रवर्ती जी का और ALL INDIA PROFESSIONALS’ CONGRESS Healthcare Professionals के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आदित्य रेड्डी का विशेष आभार व्यक्त किया और संगठन की मज़बूती के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही! डॉ शिखिन सोनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन जैसे आम परिवारों से निकलने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को सदैव मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलता रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आज उन्हें संगठन में एक एहम् दायित्व सौंपा गया है! डॉ शिखिन ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पेशेवर व्यक्तियों को संगठन की विचारधारा के साथ जोड़ने और उनकी मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष उनकी बात को पहुँचाने का एक माध्यम बनकर कार्य करेंगे!

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago