Uncategorized

चरखा कारीगरों ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता)

शोलटू में चरखा कारीगरों ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया, जिसमें जे एस डब्ल्यू द्वारा संचालित चरखा स्वयं सहायता समूह की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। उसके उपरांत महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें चागांव, पानवी, शोंग, निचार, जानी एवं शोल्टू की महिला कारीगरों ने भाग लिया |

अपने सम्बोधन में उपायुक्त महोदय ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व बताया और यह भी कहा कि यह दिन महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उनके योगदान को सम्मानित करने का दिन है I हालांकि, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किया गया है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि यह यात्रा अभी भी जारी है। उन्होंने जे एस डब्ल्यू द्वारा चरखा पहल के तहत आरम्भ किये गए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कुछ ही वर्षों में ये महिलाएं अंतराष्ट्रीय बाज़ार में अपने हथकरघा उत्पाद बेचने में सक्षम हो जाएँगी ।

इस दौरान चरखा के तहत सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए उपायुक्त महोदय द्वारा महिलाओं को इनाम भी दिया गया, जिसमे तेज राम को बेस्ट मास्टर ट्रेनर, प्रवीण कुमारी को श्रेष्ठ ट्रेनी, मान देवी को शोंग में सर्वश्रेष्ठ कारीगर, मायावती को शोंग में सर्वश्रेष्ठ योगदानकर्ता और प्रेरक, प्रेम लता को निचार में सर्वश्रेष्ठ कारीगर, सुरेखा को निचार में सर्वश्रेष्ठ योगदानकर्ता और प्रेरक, आशा कुमारी को सबसे उत्पादक कारीगर, कोयल भंडारी को सर्वश्रेष्ठ बिक्री कारीगर, यशोधा को बेस्ट आर्टिसन – चारखा क्वीन से नवाज़ा गया । इस कार्यक्रम में जे एस डब्ल्यू परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे । परियोजना प्रमुख ने अपने भाषण में कहा कि हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमेशा तत्पर है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago