Uncategorized

विधानसभा उपाध्यक्ष ने की सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता

पीआरसी कुसेनू-बी टीम ने जीती 5वीं सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता
नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज नाहन चौगान में सिरमौर एवं युथ स्पोर्ट्स क्लब नाहन द्वारा आयोजित ”खेल खेलों, नशा छोड़ो-खेल खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा” थीम पर आयोजित 12 दिवसीय 5वीं सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उददेश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े खेल मैदानों का निर्माण कर रही है ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभावान खिलाडियों को तराशा जा सके।

उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन के साथ साथ अच्छे खेल प्रबन्धन का होना भी आवश्यक है ताकि प्रतिभावान खिलाडियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल खेलेगा युवा- नशे से दूर रहेगा युवा, हमें इस विषय पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस थीम पर काफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल आयोजन समिति को बधाई दी।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलावा बाहरी राज्य की 64 टीमों ने भाग लिया। फाईनल का मुकाबला एमबीसीसी त्रिलोकपुर बनाम पीआरसी कुसेनू-बी के बीच खेला गया जिसमें पीआरसी कुसेनू-बी की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता रही पीआरसी कुसेनू-बी की टीम को ट्राॅफी व तीन लाख रूपये नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को ट्राॅफी व नगद डेढ़ लाख रूपये देकर सम्मानित किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने किक्रेट क्लब को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इससे पहले सिरमौर युथ एवं स्पोर्ट्स क्लब नाहन की टीम ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तपेन्द्र सिंह चौहान, मित्र सिंह तोमर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, डीएसपी योगेश रोल्टा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आलोक जुनेजा, एसडीओ जल शक्ति व विद्युत विभाग, श्यामा ठाकुर, अनिल राणा, सीमा कपुर, टिंकू रमौल, इकबाल, उजागर सिंह, ओम प्रकाश के अलावा गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, हरियाणा से LSD से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), शिमला जिले के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक…

8 hours ago

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी के परिवार को नहीं मिलेगा फैमिली पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। High Court of Himachal Pradesh ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है…

13 hours ago

हिमाचल में हाईवे पर सफर महंगा: फास्टैग वार्षिक पास की नई दरें 1 अप्रैल से लागू।

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को…

13 hours ago

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी, अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी…

13 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

1 day ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

1 day ago