Uncategorized

हिमाचल प्रदेश राजकीय दन्त महाविद्यालय शिमला में “नेशनल डेंटिस्ट डे” धूमधाम से मनाया

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राजकीय दन्त महाविद्यालय (हि. प्र. डेंटल कॉलेज ) शिमला में “नेशनल डेंटिस्ट डे” धूमधाम से मनाया गया। 6 मार्च को एचपीजी डेंटल कॉलेज, शिमला में “नेशनल डेंटिस्ट डे” का आयोजन महाविद्यालय के छात्रों व अध्यापकों द्वारा मनाया गया । इस अवसर पर सबसे पहले केक काट कर आज के दिन को यादगार बनाया। “नेशनल डेंटिस्ट डे” के उपलक्ष पर आज पोस्टर मेकिंग, कार्विंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह दिवस सभी दंत चिकित्सकों के कार्य को मान्यता देता है जो दांतों, मुस्कान और मौखिक स्वच्छता की सुरक्षा के लिए समर्पित है। समारोह के दौरान, डॉ. आशु गुप्ता, प्रधानाचार्य डेंटल कॉलेज ने “नेशनल डेंटिस्ट डे” के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह दिन दंत चिकित्सकों की मेहनत और उनके योगदान को सराहने का एक सुंदर अवसर है। इसके पश्चात, डॉ. नरबीर, विभागाध्यक्ष ओरल पैथोलॉजी और डॉ. अस्सी विभागाध्यक्ष पीरियडोंटोलॉजी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी दंत चिकित्सकों को इस विशेष दिन की बधाई दी। यह कार्यक्रम स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (SCA) द्वारा आयोजित किया गया। इस विशेष दिन को और भी खास बनाने के लिए महाविद्यालय में पहली बार CBCT (कोन बीम कंप्यूटेड टोमोग्राफी) मशीन स्थापित की गई है, जो आधुनिक दंत चिकित्सा में एक नई उपलब्धि है। आज के दिन सभी दन्त महाविद्यालय के छात्रों ने संकल्प लिया कि वो दन्त चिकित्सा में जनता को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देंगे। “नेशनल डेंटिस्ट डे” के इस समारोह ने विद्यार्थियों और दंत चिकित्सकों के बीच एकता और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago