Categories: Uncategorized

जिला स्तरीय समिति एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय समिति, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की बैठक का आयोजन आज यहां निचार स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान द्वितीय एवं तृतीय तिमाही के बजट व्यय को अनुमति प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यालय एवं छात्रावास की आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने पर चर्चा उपरान्त अनुमति प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि विद्यालय एवं छात्रावास परिसर पर सभी निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण करें तथा कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए जिसमें प्रशासनिक भवन, बाउंड्री वॉल, खेल मैदान, विद्यालय परिसर में सड़क इत्यादि शामिल है। इसके अलावा उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर की सीवरेज प्रणाली को शीघ्र दुरूस्त करें तथा पानी की कमी को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधन को तलाश कर शीघ्र कार्य आरंभ करे। उपायुक्त ने विद्युत विभाग को 630 किलोवॉट के ट्रांसफॉर्मर लगाने पर कार्य आरंभ करने को कहा तथा बिजली के खम्भों को उचित स्थानों पर विस्थापित करने के निर्देश दिए।


प्रधानाचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार गीतांजली भूषण ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विद्यालय की अकादमिक गतिविधियों व विभिन्न कार्यों से उपस्थित जनों को अवगत करवाया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आनंद शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता व उप-निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

3 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

9 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago