Uncategorized

संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ की वर्चुअल मीटिंग सम्पन्न

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हिमाचल प्रदेश की वर्चुअल मीटिंग संघ के राज्य अध्यक्ष शमशेर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिमला भू-व्यवस्था मण्डल के मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्दर, महासचिव श्याम सिंह चौहान, मुख्य सलाहाकार अरविन्द मेहता एवम् उप प्रधान प्रेम साप्टा व पंकज व उनकी कार्यकारणी तथा भू-व्यवस्था मण्डल कांगड़ा के अध्यक्ष ओंकार शर्मा एवम् उनकी कार्यकारिणी, राज्य मुख्य सलाहाकार रमेश चौहान, राज्य महासचिव विनोद कुमार, उप प्रधान प्रशोत्तम सिंह, भरत भूषण शक्ति चन्द, राज्य कोषाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह तोमर, प्रेस सचिव चेतराम पाल एवम् राज्य कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। राज्य अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने यहा मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की दिनांक 24-08-2024 को संयुक्त पटवारी एवम् कानूनगो महासंघ हि०प्र० की सरकार हि०प्र० से मांगो को लेकर बलवान चन्द अतिरिक्त सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों एवम् दिनांक 22 फरवरी 2025 को महाल विंग के पटवारी एवम् कानूनगो के जिला संवर्ग को राज्य संवर्ग करने की अधिसूचना पर मंथन किया गया। गहन मंथन के पश्चात संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हि०प्र० ने बलवान चन्द अतिरिक्त सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की गई सिफारिशों को लेकर कमेटी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने बताया की संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हि०प्र० आन्दोलन कर रहे पटवारी एवम् कानूनगो महासंघ (महाल विंग) की उपरोक्त मांगो का पूर जोर समर्थन करता है। भू-व्यवस्था विभाग में कार्यरत पटवारी एवम् कानूनगो का मौजूदा राज्य संवर्ग होने के नाते दिनांक 22 फरवरी 2025 को राज्य संवर्ग की अधिसूचना के सन्दर्भ में संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हि०प्र० सरकार हि०प्र० एवम् महासंघ महाल विंग से आग्रह करता है कि चल रहे गतिरोध को वार्ता के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र दूर किया जाये, ताकि हि०प्र० की आम जनता के राजस्व सम्बन्धी मामलों का निष्पादन समयबद्ध किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, हरियाणा से LSD से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), शिमला जिले के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक…

18 hours ago

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी के परिवार को नहीं मिलेगा फैमिली पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। High Court of Himachal Pradesh ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है…

22 hours ago

हिमाचल में हाईवे पर सफर महंगा: फास्टैग वार्षिक पास की नई दरें 1 अप्रैल से लागू।

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को…

23 hours ago

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी, अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी…

23 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

2 days ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

2 days ago