राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में अदालत से संबंधित कार्यों का बहिष्कार किया है। यह बहिष्कार 6 मार्च तक जारी रहेगा। बार एसोसिएशन राजगढ़ के महासचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस विधेयक को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है, क्योंकि इससे न केवल बार काउंसिल की स्वायत्तता प्रभावित होगी, बल्कि अधिवक्ताओं का स्वतंत्र और निर्भीक होकर कार्य करना भी कठिन होगा | अधिवक्ताओं ने केंद्रीय कानून मंत्रालय के प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया और कोर्ट से संबंधित सभी कार्यों का बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और कोर्ट के बाहर विधेयक की प्रतिलिपि को भी जलाया गया। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह आंदोलन अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में किया जा रहा है, जो कि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन के लिए तैयार किया गया है |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…