किन्नौर (सुरजीत नेगी),
किन्नौर चौरा से एक मार्च को नेपाली मूल का एक व्यक्ति कारसंग रहस्यमय तरीके से लापता हुआ है। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज ज्यूरी इकाई ने इसकी शिकायत भाबा नगर पुलिस थाने में भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि कारसंग अपने अन्य साथियों के साथ किन्नौर की ओर जा रहा था, लेकिन निगुलसारी के समीप नेशनल हैव ब्लॉक होने के कारण वह चौरा नामक स्थान में रास्ता खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। रास्ता खुलते ही बस में अन्य मजदूर चढ़े तो वह बस में नहीं चढ़ा। उनके साथियों ने 2 मार्च को चौरा आ कर खोजबीन की तो कोई पता नहीं चला।कारसंग नेपाल के सिंघुली मंगलपुर का निवासी है। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज ने जिस किसी को भी इस व्यक्ति की जानकारी मिलने पर भाबा नगर थाने में सूचना देने की अपील की है
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…